फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: मुआवजा न मिलने पर बिजली टावर पर चढ़ा किसान, डेढ़ घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 15 May 2020 10:51 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बिजली टावर पर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में औरैया के बिधूना में खेत में लगे बिजली के टावर का ढाई माह से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी मुआवजा न मिलने से क्षुब्ध किसान शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे मुआवजे की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस व टावर कंपनी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


किसान को जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। तब दोपहर दो बजे वह टावर से नीचे उतरा। डेढ़ घंटे तक चले इस घटनाक्रम से वहां अफरातफरी मची रही। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के सूखाताल गांव से 33 हजार की हाईटेंशन की लाइन निकल रही है। इस लाइन के निकलने के दौरान किसान भारत सिंह पुत्र पुत्तू सिंह का ढाई बीघा का खेत कंपनी की ओर से अधिग्रहीत किया गया।

 
विज्ञापन

बिजली टावर पर चढ़े युवक को उतराने के बाद पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amar ujala
किसान का आरोप है कि इसी साल 18 मार्च को उसके खेत घाटमपुर ट्रांसमिशन नाम की कंपनी ने टॉवर बनाने का काम शुरू  कर दिया। इस दौरान किसान ने कई बार कंपनी के अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन उसे मुआवजा नहीं मिला। इससे परेशान होकर वह टावर पर चढ़ गया। 

किसान के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस व घाटमपुर ट्रांसमिशन के उपप्रबंधक विनीत सिंह आदि मौके पर पहुंचे। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद किसान को दोपहर दो बजे नीचे उतारा जा सका। किसान का कहना है कि मुआवजा न मिलने और लॉकडाउन के चलते उसके और परिवार के भूखों मरने की नौबत आ गई है।

उधर, घाटमपुर ट्रांसमिशन के उपप्रबंधक विनीत सिंह ने बताया कि किसान भारत सिंह के मुआवजे की चेक बन गई है। लॉकडाउन के कारण कोरियर सेवा चालू न होने के कारण चेक नहीं आ पाई है। वहीं, कोतवाली प्रभारी रामसहाय ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली लाया गया है। दोनो पक्षों की अंतिम वार्ता के क्रम में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें