फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur: समिति का ताला बंद कर सचिव के गायब होने पर किसानों ने हाईवे जाम कर काटा हंगामा

Mon, 25 Nov 2024 04:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: खाद वितरण न करने व समिति का ताला बंद कर सचिव के गायब होने से नाराज किसानों ने हाईवे जाम कर हंगामा काटा। एसडीएम सदर ने मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
किसानों ने हाईवे पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में सोमवार को खाद वितरण करने की बजाय क्षेत्रीय सहकारी समिति इंगोहटा के सचिव और अकाउंटेंट ताला बंद करके चले गए। इस पर किसानों ने हाईवे पर जाम लगाकर जमकर हंगामा काटा। सूचना पर एसडीएम सदर एआर कोऑपरेटिव के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों की समस्या सुनकर जाम को हटवाया। एसडीएम सदर ने अकाउंटेंट को हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सचिव का मोबाइल स्विच ऑफ होने से अभी भी खाद वितरण नहीं शुरू हो सका।
विज्ञापन

विज्ञापन

इंगोहटा क्षेत्रीय सहकारी समिति में शनिवार को दो ट्रक खाद आई थी। जिसमें कुछ खाद शनिवार को वितरित की गई थी। शेष बच्ची खाद को सोमवार को वितरण किया जाना था। लेकिन सोमवार को सुबह 10 बजे क्षेत्रीय सहकारी समिति के सचिव व अकाउंटेंट ताला बंद करके समिति से भाग निकले। जिससे किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया और इंगोहटा बस स्टैंड पर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर एसडीएम सदर पवन प्रकाश पाठक व एआर कोऑपरेटिव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। एसडीएम सदर ने अकाउंटेंट सुरेंद्र तिवारी को हटाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सचिव का फोन स्विच ऑफ आने के चलते अभी भी समिति का ताला नहीं खुला और किसान अभी भी खाद के लिए इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें