फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: घर के दरवाजे सो रहे किसान की हत्या, अज्ञात लोगों ने सीने में मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 20 Jul 2024 01:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

a News: मृतक के बड़े बेटे अनिल ने बताया रात में सोते समय किसी ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। अपर एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में कोतवाली चरखारी के कुरौराडांग गांव में घर के दरवाजे चारपाई पर सो रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही अपर एसपी सत्यम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। सर्विलांस और फील्ड यूनिट टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गुढ़ा गांव निवासी आशाराम सेन (58) पिछले 25 सालों से कुरौराडांग में रहकर खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। शुक्रवार की रात वह घर के दरवाजे चारपाई पर सो रहा था। भोर करीब तीन बजे अज्ञात लोगों ने उसके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर पत्नी सुदामा ने बेटों को जगाया। तब खून से लथपथ आशाराम को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
मृतक के बड़े बेटे अनिल ने बताया रात में सोते समय किसी ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। उसके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सूचना पर अपर एसपी व कोतवाल गणेश प्रसाद गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच और परिजनों से जानकारी लेते हुए जांच की। अपर एसपी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। गोली कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें