फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुत बचा, लेकिन मौत ने मारकर ही छोड़ा

Tue, 01 Aug 2017 05:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बहुत बचा, लेकिन मौत ने मारकर ही छोड़ा! कहते है की अगर मौत आनी है तो वह कही से भी आ सकती है चाहे कोई कितना भी बचने की कोशिश क्यो न कर ले। ऐसा ही कुछ हुआ किसान अखिलेश के साथ...
विज्ञापन

 
 
Trending Videos

ऐसा था अखिलेश का आखिरी दिन...

डेमो
यूपी के इटावा जिले के जसवंतनगर में भैंसान गांव के रहने वाले अखिलेश कुमार पाल उर्फ बुध्धू (37) पुत्र इनाम सिंह मंगलवार की सुबह 6 बजे खेत पर धान काटने गए थे।   खेेत मे वह काम कर रहा था तब ही वहां पड़ोस में रहने वाला युवक आ धमका और अखिलेश से लड़ाई करने लगा गुस्से में तमंचे से अखिलेश को गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।   अखिलेश को गोली मारे जाने में आस पास काम कर रहे लोग चीख पुकार करके भागने लगे। जबकि गोली मारने वाला युवक तमंचे लहराता हुआ चला गया।

चीख पुकार व गोली की आवाज सुनकर आसपास खेतों पर काम करने वाले लोग पहुंचे और परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पहले बडे भाई ने किया हत्या का प्रयास छोटे भाई ने उतारा मौत के घाट 

डेमो
हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आई है। घटना के पीछे गांव के ही पड़ोस में रहने वाले दर्शन सिंह पाल के परिवार की रंजिश बताई जा रही है। कुछ साल पहले अखिलेश की ओर से पड़ोस में रह रहे दर्शन सिंह के पुत्रो के खिलाफ जान से मारने मुकदमा दर्ज कराया था। 2102 मे दर्शन सिंह के बडे पुत्र ने अखिलेश पर आपसी विवाद मे गोली चलाई थी। लेकिन आरोपी की पहुंच के चलते वह बच निकला। 

 
विज्ञापन

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

डेमो
अखिलेश किसान हैं और उनके दो बेटी व दो बेटे है। परिजनों की ओर से तहरीर न मिलने से घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है की तहरीर लिख कर 302 धारा मे मुकदमा दर्ज कर मामले पर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें