फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बिजली गिरने से किसान की मौत, तीन महिलाएं झुलसीं, अचानक मौसम बिगड़ने से हुआ हादसा

Thu, 19 Sep 2019 07:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
आकाशीय बिजली - फोटो : demo pic
विज्ञापन

महोबा के थाना अजनर के स्यावन गांव में बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक किसान की मौत हो गई जबकि तीन महिलाएं बुरी तरह झुलस गईं। बिजली गिरने के बाद आसपास के लोग चीख पुकार सुन दौड़ पड़े और बिजली से झुलसी महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्राम स्यावन निवासी शारदा (30) पुत्र घनश्याम, छुन्नन (32) पत्नी भवानीदीन, चंपा (35) पत्नी धनीराम व सोमवती (30) पत्नी शारदा गुरुवार को खेत में उर्द-मूंग की फलियां तोड़ रहे थे।

तभी अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। चारों लोग खेत से जाने लगे इसी बीच गड़गड़ाहट के साथ बिजली गिर गई। जिससे शारदा की मौत हो गई जबकि तीनों महिलाएं बुरी तरह झुलस गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने तीनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी मोहम्मद उवैस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर पहुंचे। जहां पर बिजली गिरने से झुलसी महिलाओं का उपचार कराया। चंपा की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 

खेत में बिजली गिरने से किसान की मौत होने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक के परिजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन

मोहम्मद उवैस, एसडीएम, कुलपहाड़

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें