फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किसान का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा। थानाक्षेत्र के जिनई गढ़ेवा गांव में शुक्रवार सुबह एक किसान का शव आम के पेड़ पर संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। घुटने के बल शव मेड़ पर टिका था। इससे फांसी खुद लगाई या किसी ने उसे फंदे पर लटका दिया। इसकी जांच फोरेंसिक टीम ने की। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

जिनई गढ़ेवा गांव निवासी साहब सिंह (20) अविवाहित था और खेती बाड़ी करता था। गुरुवार रात वह छत पर सोने गया था। इधर शुक्रवार सुबह घर से कुछ ही दूरी पर खेत में लगे आम के पेड़ पर उसका शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। गांव के ही उमाशंकर ने शव देखकर उसके भाइयों तुलसी, गणेश व पुष्पेंद्र को जानकारी दी।
अनहोनी पर परिजनों में कोहराम मच गया। भाई पुष्पेंद्र ने पुलिस को बताया कि साहब सिंह खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया था। रात में छत से कब उतरा और खेत की तरफ गया कोई नहीं जान पाया। सुबह शव लटका होने की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि फंदे पर लटका शव घुटकों के बल मेड पर टिका था। इसे लेकर गहराई से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह साफ होगी।
विज्ञापन

कुछ दूरी पर मिले शराब के खाली क्वार्टर
रूरा। साहब सिंह का शव उसी के खेत की मेड़ पर लगे आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला उससे कुछ दूरी पर शराब के तीन खाली क्वार्टर मिले। दो प्लास्टिक के गिलास व एक पानी की बोतल भी वहां पड़ी थी। शराब के खाली क्वार्टर, गिलास व पानी की बोतल को जांच के लिए पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें