भाले और बरछी से बोल दिया था हमला
उन्होंने दोनों पर भाले व बरछी से हमला बोल दिया। जब बचाने के लिए आयी उसकी पुत्री तुलसा देवी व पुत्र सुमरन बचाने के लिए आए तो उनके ऊपर भी हमला बोला घायल कर दिया। विजय बाहदुर यादव व उसके भाई भुजवल गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रास्ते में हो गई मौत
यहां से विजय की हालत अधिक खराब होने पर इलाज के लिए मेडिकल कालेज बांदा के लिए रेफर किया गया। जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। मामले को लेकर मृतक की पुत्री तुलसा ने हरिश्चंद्र उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ तहरीर दी है।
15 के खिलाफ मामला दर्ज
थानाध्यक्ष नागेंद्र नागर ने बताया कि कुल 15 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें हरिश्चंद्र, कल्लू पुत्रगण जगमोहन समेत रामानंद, रामविशाल,शिवफल, गजराज, रामलखन, शिवपाल, जुगुल किशोर, रामफल, रामकिशोर, बृजराज, चट्टू, शानू, मोहित हैं।
दो दिन पहले पुलिस पहुंचकर समझौता भी कराया था
मृतक के पुत्र सुमरन, सुशील ने बताया कि खेत में जाने के रास्ते को लेकर विजय बहादुर यादव व हरिचंद्र यादव के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। जिस पर मृतक विजय ने मामले को लेकर थाने में दो दिन पूर्व मौके पर पहाड़ी एसओ नागेंद्र नागर ने पहुंचकर दो पक्षों के बीच समझौता भी कराया था। इसके बाद भी हरिचंद्र के परिजनों ने उसकी हत्या कर दी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद मृतक किसान विजय व उसकी सत्यवती सहित उसकी पुत्र सुमरन, सुशील व बउवा पुत्री तुलसा का हाल रो-रोकर बुरा है। परिवार के अन्य सदस्य गुमसुम पोस्टमार्टम हाउस में बैठे रहे।