फोटो संख्या 29
फोटो संख्या 30
फोटो संख्या 31
बसरेहर क्षेत्र के रमपुरा का मामला, पुलिस परिवार के सदस्यों से कर रही पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। किसान की हत्या करके रमपुरा के प्राथमिक स्कूल के परिसर में उसके शव को जला दिया गया। पुलिस ने जांच के बाद अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। प्रथम दृष्टया हत्या प्रेम संबंध में होने की बात सामने आ रही है। पुलिस का दावा है कि हत्या में नजदीकी लोग ही शामिल हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
बसरेहर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव में शनिवार दिन में 11 बजे प्राथमिक स्कूल के परिसर में छात्र ने लघुशंका करने करने गए छात्र अंशू ने शव को देख कर शिक्षक को सूचना दी। शिक्षक सर्वेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव वालों से शव की पहचान कराई।
मौके पर पहुंची खुशबू ने अपने पिता चरण सिंह (45) निवासी रमपुरा लहरोई के जूते व पैर देखकर शिनाख्त की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। किसान के छोटे भाई मुन्नालाल ने अपनी भाभी गीता देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया है।
आरोप है कि भाभी पहले भाई का सिर फोड़ कर घर से चली गई थीं। दोनों अक्सर विवाद रहता था। इसी बात को लेकर उसके भाई की हत्या कराई गई है। वहीं, पत्नी गीता देवी ने आरोप लगाया कि देवर मुन्ना उनके पति के साथ झगड़ा हुआ था। जिसमें जान से मारने की धमकी दी थी।
चरण सिंह के पास उसका मोबाइल भी पुलिस को नहीं मिला है। पुलिस किसान के मोबाइल की तलाश में जुटी हुई है। मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि घर की तलाशी करवाई है। चरण सिंह के परिवार के लोगों से पूछताछ की जा रही है। कोई नजदीकी हत्याकांड में शामिल है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।