फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तबीयत बिगड़ने से किसान की मौत, सांप के डसने की आशंका

Thu, 20 Nov 2025 01:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुर। थाना क्षेत्र के खासबरा में मंगलवार रात को एक किसान की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए राजपुर पीएचसी ले आए। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। परिजन ने सांप के डसने से किसान की मौत होने की आशंका जाहिर की है। खासबरा निवासी पप्पू दिवाकर (50) खेती किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बेटे मोहित ने बताया कि मंगलवार दोपहर पिता खेत पर काम करने गए थे। देर शाम को घर लौटने के बाद वह अपने कमरे में चले गए। रात में जब वह पिता को खाना के लिए बुलाने पहुंचा तो वह कमरे में जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन

शोर मचाने पर आए परिजन उन्हें इलाज के लिए राजपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बेटे ने सर्प दंश से पिता की मौत होने की आशंका जाहिर की है। अनहोनी पर पत्नी मंजू, बेटी माही, बेटा जीतू बिलखते रहे। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष सनत कुमार ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट व जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें