फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर किसान की मौत

Sat, 07 Mar 2026 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर खमहैला गांव के पास रेलवे लाइन पार करते समय एक किसान की राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

खम्हैला निवासी किसान महेश (44) शुक्रवार सुबह करीब छह बजे किसी काम से रेलवे लाइन की दूसरी ओर जा रहे थे। जैसे ही वह खम्हैला गांव के पास रेलवे लाइन पार कर रहे थे तभी अप लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। ट्रेन की टक्कर से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पत्नी रामदेवी ने बताया कि उनके पति सुबह घर से किसी काम से निकले थे और रेलवे लाइन पार करते समय हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना स्टेशन मास्टर झींझक ने पुलिस को दी। चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने बताया कि स्टेशन से मेमो मिलने के बाद कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें