फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya Accident: खेत जा रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दर्दनाक मौत

Fri, 09 Sep 2022 01:43 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। खेत जा रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बेला क्षेत्र के याकूबपुर में शुक्रवार सुबह खेत जा रहे किसान को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही किसान की मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया है।

विज्ञापन


याकूबपुर निवासी छोटेलाल ने बताया कि उसका बेटा सर्वेश (38) शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे खेतों पर जाने की बात कहकर निकला था। खेत पहुंचने से पहले ही किसी वाहन ने उसे कुचल दिया। भोर पहर होने की वजह से ज्यादा चहलकदमी नहीं थी। जिस कारण घटना की जानकारी देरी से लोगों को हो सकी।

राहगीरों की ओर से सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। इधर कुछ अक्रोशित लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। इस बीच पहुंची पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाते हुए घटना की जांच किए जाने का आश्वासन दिया। बेला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें