टंकी निर्माण कार्य का भूमि पूजन करतीं राज्यसभा सांसद। संवाद
- फोटो : AURAIYA
ऐरवाकटरा। जल जीवन मिशन के तहत ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत समायन में 5.90 करोड़ की लागत से बनने वाली पानी की टंकी का राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने भूमि पूजन किया। टंकी निर्माण से नौ मजरों के 1071 घरों में पीने का स्वच्छ पानी पहुंचाया जाएगा।
भूमि पूजन कर राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि हर घर नल से जल योजना भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने जो स्वप्न देखा था। उसे भारत के दूरगामी सोच के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने पूरा किया। अब हर गांव में गरीब परिवारों को नल से पानी मिलने का सपना साकार होने जा रहा है। गांव-गांव में टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, आदर्श ठाकुर, जिला महामंत्री किसान मोर्चा शैलेंद्र भदौरिया, धीरेंद्र गौर आदि मौजूद रहे।