चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बारिश में बिजली गिरने से भैंस को चारा चरा रहे एक किसान इसकी चपेट में आ गए। सीएचसी में किसान को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों की दी।
रामपुर निवासी गिरधारी साहू ने बताया कि उसके पिता रामप्रसाद साहू (52) मंगलवार की दोपहर को भैंस चराने खेत की ओर गए थे। करीब चार बजे अचानक बारिश होने लगी, तभी तेज चमक के साथ बिजली गिरी और पिता उसकी चपेट में आ गए। पास में भैंस चरा रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तुरंत सीएचसी रामनगर लेकर गई। वहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंचे। झुलसे किसान को लेकर अस्पताल गए लेकिन पहुंचने के पहले ही मौत हो चुकी थी। उसने बताया कि तीन बेटे गिरधारी, सुरेशचंद्र, गोपाल व तीन बेटी राजरानी, रन्नो, सोनम और पत्नी बुधिया देवी हैं। घटना के बाद सभी का हाल बेहाल है।