फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत बनकर किसान पर गिरा बिजली का तार, पति को तड़पता देख बचाने आई पत्नी, फिर मचा हड़कंप

Sun, 21 Apr 2019 08:48 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौत बनकर किसान पर गिरा बिजली का तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फतेहपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां हथगाम में खंभे से घर के लिए जोड़ा गया बिजली का तार रविवार दोपहर बीच से टूटकर किसान के ऊपर गिर पड़ा। इससे वह करंट की चपेट में आ गया और मौत हो गई। बचाने में पत्नी भी झुलस गई। पीएचसी में इलाज हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन


हथगाम थाने के अबदुल्लापुर गांव निवासी राजाराम के बेटे सुरेश सिंह यादव(45) किसान थे। खेत जाने के लिए दोपहर लगभग तीन बजे घर से निकले। दरवाजे के पास पहुंचे ही थे कि तार बीच से टूटकर उनके ऊपर गिर गया। वह खंभे से लटक रहे तार की करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर पत्नी सतरूपन दौड़कर पहुुंची। पति का हाथ पकड़ कर करंट से बचाने की कोशिश की।
 
विज्ञापन

वह भी करंट से चिपक गई। ग्रामीणों ने लाठी के सहारे से तार को हटाकर दूर फेंका। दोनों को सीएचसी लेकर पहुंचे। डाक्टरों ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी को भर्ती कर इलाज चालू किया। हालांकि सतरूपन की हालत में जल्द सुधार आ गया।

परिजनों ने बताया कि किसान के दो बेटे अनुपम, दुर्गेश हैं। इसमें बड़ा बेटा नाबालिग है। किसान को ससुराल कौशांबी में रिश्तेदार के घर बारात जाना था। थानेदार एके मिश्रा ने बताया कि परिजनों से तहरीर लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें