फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बाइक की टक्कर से किसान की मौत, साथी घायल

Wed, 10 Jun 2020 08:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेति तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन

हरदोई जिले के सण्डीला में खेत से घर वापस जा रहे युवक व उसके साथी को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल युवक की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कासिमपुर के ग्राम सेवाला खेड़ा निवासी शिवकुमार (40) पुत्र शिवरतन मंगलवार की रात गांव के ही रोशन लाल (43) पुत्र टेकचंद के खेत से पैदल घर वापस जा रहा था। रास्ते मेें संडीला बांगरमऊ मार्ग पर सरहेरी मोड़ के पास पीछे से आई बाइक ने टक्कर मार दी।

विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही आनन फानन में दोनों, को सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शिवकुमार को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से शिवकुमार के परिजनों में कोहराम मचा गया।

चचेरे भाई चंद्रपाल ने बताया कि शिवकुमार विवाहित था, उसके दो बेटे व एक बेटी है। वह खेती कर परिवार का पालन पोषण करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। एसओ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें