फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक विवाह ऐसा भी: फूलों से सजी बैलगाड़ी में विदा हुई किसान की बेटी

Sun, 03 Mar 2024 10:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में गोधन का महत्व बताते हुए डोली की जगह फूलों से सजी बैलगाड़ी में किसान की बेटी की विदाई हुई।
विज्ञापन
बैलगाड़ी से अपनी ससुराल जातीं रुचि सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के राठ में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह किसान की बेटी की विदाई क्षेत्र में चर्चा बनी हुई है। गोधन का महत्व बताते हुए डोली की जगह फूलों से सजी बैलगाड़ी में बेटी की विदाई की। वहीं, दहेज के रूप में दाल-भात दिया गया।

विज्ञापन



शहर के लोधी रोड किसान टावर निवासी भाजपा नेता प्रीतम सिंह किसान ने अपनी इंटीरियर डिजाइनर बेटी रुचि सिंह राजपूत का रिश्ता पठानपुरा मोहल्ला निवासी डॉ. कनिष्क माहुर के साथ तय किया। शनिवार रात हमीरपुर रोड स्थित किसान रिसॉर्ट से पारंपरिक तरीके से विवाह संस्कार कराए गए। रविवार दोपहर विदाई के समय फूलों से सजी बैलगाड़ी मंगाई, जिस पर बेटी रुचि सिंह को विदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान ने कहा कि लोग गोधन का महत्व भूल रहे हैं। बैल कृषक का मुख्य वाहन हुआ करते थे। लोग डोली में विदा करते हैं, जिसमें खर्च भी ज्यादा आता है। किसान का बेटा होने के नाते कृषकों की आर्थिक स्थिति से परिचित हूं और नई शुरूआत की है। यदि लोग बैलगाड़ी में बेटी को विदा करें तो किसानों को भी आर्थिक सहयोग मिलेगा। साथ ही भटक रहे गोवंश को आसरा भी प्राप्त होगा। बैलगाड़ी से विदाई देखने के लिए शहर सहित आसपास गांवों से भारी भीड़ उमड़ी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें