मृतक की फाइल फोटो व बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
जालौन जिले में रामपुरा थाने के उमरी क्षेत्र में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। यहां ग्राम बाबूपुरा निवासी किसान राजनारायण (45) पुत्र वलदेव राठौर ने रविवार रात अपने खेतों पर लगे आम के पेड़ पर फंदा डालकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार उसके ऊपर बैंक का लगभग डेढ़ लाख तथा 1 लाख के लगभग साहूकारों का कर्जा था। कर्ज से ऊबकर किसान ने जान दे दी। संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी की मौत लगभग 17 साल पहले हो चुकी है।