फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज का तनाव और फसल का नुकसान किसान के लिए बन गया काल, पी लिया जहरीला पदार्थ

Mon, 31 Dec 2018 09:33 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते मृतक किसान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के चित्रकूट जिले में राजापुर के सिकरी निवासी किसान सुकुरुआ पुत्र गोलवा की मौत के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि उनकी मौत कर्ज के दबाव व फसल के नुकसान के कारण हुई है। उनके बीमार पुत्र उमेश ने दावा किया कि इसी कारण पिता मानसिक रूप से तनाव में थे और जहरीला पदार्थ पी लिया है। उनके पास कोई जमीन नहीं है। वह बटाई में खेत लेकर भरण पोषण करते थे। 
विज्ञापन


रविवार को हाईवे किनारे भौंरी के पास सुकुरुआ अर्द्धबेहोशी हालत में मिले थे। जिनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। उनके तीन पुत्र दो पुत्रियां हैं। खेती में भारी नुकसान व प्राइवेट लगभग डेढ़ लाख का कर्ज होने से पिता चिंतिंत रहते थे। इसी कारण वह शनिवार को घर से बहन के घर जाने को कहकर निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें