फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ की फसल नष्ट होने व बैंक कर्ज जमा न कर पाने से परेशान किसान ने फांसी लगा दी जान

Sat, 16 Nov 2019 06:41 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन जिले में सरावन गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम गोरा भूपका में खरीफ की फसल नष्ट होने एवं बैंक कर्ज जमा न कर पाने से परेशान किसान ने घर के अंदर छत के कुंडे में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


ग्राम गोरा भूपका निवासी किसान शिवमोहन सिहं (48) पुत्र शिवराम सिहं ने फांसी लगा ली। परिजनों ने बताया कि वह चार माह से परेशान था। खरीफ की फसल नष्ट हो गयी और इलाहाबाद बैंक शाखा गोहन का 318000 रुपये का कर्ज भी था। मृतक के पास 9 बीघा जमीन थी।

मृतक के दो पुत्र और एक बेटी है। पत्नी रीता देवी का कहना है कि काफी समय से बैंक कर्ज जमा न कर पाने से परेशान रहते थे। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें