हरदोई के बिलग्राम में कर्ज के बोझ में दबे और दो वर्ष से फसल बर्बाद होने से परेशान किसान ने रविवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला कासूपेट निवासी गिरीश चंद्र (48) पुत्र शंभू दयाल के पास छह बीघा खेत था। परिवार में पत्नी माया, तीन पुत्र योगेश, अभिषेक, शिवम और एक पुत्री पल्लवी है।
पुत्र शिवम ने पुलिस को बताया कि आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की बिलग्राम शाखा से पिता गिरीश ने 90 हजार रुपये का कर्ज खेती के लिए लिया था। दो वर्ष से फसलें बर्बाद होने और कर्ज के कारण पिता परेशान रहते थे। रविवार रात उन्होंने घर में तहमद से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।