फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ऑनलाइन भैंस खरीद के नाम पर किसान से ठगे 89 हजार, सोशल मीडिया पर पोस्ट देख किया था साैदा, दो पर केस दर्ज

Sun, 20 Oct 2024 12:09 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर पोस्ट देखकर भैंस खरीदने के लिए संपर्क करना किसान को भारी पड़ गया। साइबर ठग ने किसान से ऑनलाइन रुपये डलवाए लेकिन भैंस नहीं भेजी। किसान के साथ 89, 848 रुपये की धोखाधड़ी हुई है। मामले में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर पैथान खुर्द निवासी किसान महेश चंद्र ने सोशल मीडिया पर भैंस बेचने का विज्ञापन देखा था। इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क किया तो संबंधित व्यक्ति ने व्हाट्सएप पर भैंस का वीडियो भी बनाकर भेजा। सोनू जाट डेयरी फार्म हाउस जयपुर के नाम से भैंस का पत्र और अन्य कागजात भेजे। इसके बाद 48 हजार रुपये में भैंस का सौदा हो गया।

आरोपी ने कहा कि जब उसके पास भैंस पहुंच जाए तो उसका भुगतान कर दे। 13 सितंबर को आरोपी का फोन आया। कहा भैंस भेज रहे हैं, ड्राइवर से बात कर लो। कुछ देर बाद आरोपी सोनू व ड्राइवर का फिर फोन आया और कहा कि परमिशन कार्ड बनवाने के लिए 3999 रुपये भेज दो, उनके मोबाइल से लेन-देन नहीं हो पा रहा है। इस पर किसान ने रुपये भेज दिए। फिर जीपीएस टैक्स के नाम पर 16,000 रुपये ऑनलाइन ले लिए। इसके बाद 24,600, 17750, 11500 व 15999 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। आरोपी ने किसान से कुल 89848 रुपये ठग लिए। फोन पर बात की तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने लगा। किसान महेश चंद्र ने एसपी के आदेश पर सोनू जाट निवासी पाट्या की ढाणी, जयरामपुरा, जयपुर राजस्थान व अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें