फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 हजार रुपये के लिए किसान की डंडे से पीटकर हत्या, सोते समय चारपाई से बांधकर दिया घटना को अंजाम

Wed, 10 Oct 2018 06:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद गांव के लोग  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के औरैया जिले में अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा झाबर में 22 हजार रुपये की उधारी को लेकर एक युवक ने किसान को खेत में चारपाई से बांधकर डंडे से पीटकर हत्या कर दी। चीख पुकार सुनकर जब गांव वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी बाजरे के खेत की ओर भाग निकला। ग्रामीण और परिजन किसान को गंभीर हालत में सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान के छोटे भाई ने आरोपी के खिलाफ अजीतमल कोतवाली में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पुरवा झाबर गांव निवासी ओमप्रकाश (42) पुत्र जय सिंह राजपूत अविवाहित है। वह गांव में अपने खेत पर सबमर्सिबल पंप लगवाकर वहीं कमरे में रहकर खेती का काम रहता था। ओमप्रकाश कुल पांच भाइयों में चौथे नंबर का है। तीन भाई बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। खेती के अलावा एक छोटी किराने की दुकान भी है।

चारपाई में बांधकर सिर पर डंडे से कई वार कर दिए

रोते बिलखते परिजन, मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार देर शाम पड़ोस के गांव विधीपुरा निवासी रामदयाल (30) पुत्र मुंशीलाल उसके सबमर्सिबल पहुंचा। उसने उधारी के 22 हजार का तगादा किया। जिस पर ओमप्रकाश ने रुपये देने में असमर्थता जताई। इस पर रामदयाल लड़ने पर उतारू हो गया। इस बीच वहां मौजूद अन्य गांव वालों ने दोनों को समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया और रामदयाल को वापस भेज दिया। 

रामदयाल रात के समय वापस ओमप्रकाश के सबमर्सिबल के पास आया और सो रहे ओमप्रकाश को चारपाई में बांधकर सिर पर डंडे से कई वार कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों पर सो रहे और पहरा दे रहे किसान दौड़ पड़े। किसानों को आता देख आरोपी मौके से बाजरे की खेतों की तरफ भाग निकला। ग्रामीणों ने किसान के घर वालों को घटना की सूचना दी। मरणासन्न हालत में ओमप्रकाश को सीएचसी अजीतमल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अपराधी प्रवृत्ति का है रामदयाल 

रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मृतक के छोटे भाई अमृत सिंह अजीतमल कोतवाली में रामदयाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस और चौकी पुलिस अटसू ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि छोटे भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे 22 हजार रुपये की उधारी की बात बताई गई है। 
 
कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही ने बताया कि आरोपी रामदयाल अपराधी प्रवृति का है। गांव में हुई चोरी के एक मामले में उसे न्यायालय से चार महीने की सजा हुई थी। सजा काटकर वह जेल से छूटकर आया था। उधारी का पैसा मांगने पर हत्या की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें