संदलपुर में बैठक के दौरान मौजूद भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : AKBARPUR
संदलपुर (कानपुर देहात)। भाकियू पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किसान विरोधी कानून वापस लेने के मांग की। कानून वापस न लिए जाने की स्थिति में संसद का घेराव करने की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को संदलपुर ब्लॉक परिसर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने बैठक की। जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र कुशवाहा ने कहा कि सरकार ने किसानों को गुमराह कर कानून पास कराया है। यह कानून किसान विरोधी है। अगर सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती है, तो संगठन संघर्ष करेंगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पेंशन व आवास अपात्रों को दिए जा रहे हैं। इसकी जांच कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिया जाना चाहिए। बैठक के बाद पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। इस दौरान यादुवेंद सिंह राजावत, बाबू सिंह चौहान, रामविलास, रामलखन, मेवालाल, अनीता देवी, काशीराम, केश कुमारी आदि रहे।