फतेहपुर में एक युवक की मौत की वजह वीरान आलम बन गई। मदद के लिए उसके आसपास कोई नहीं था। अगर कोई होता तो शायद उसकी जान बच जाती।
जानकारी के मुताबिक लवकुश सिह पुत्र चन्दन सिह(32) बीती रात करीब 1 बजे अपने खेत में पम्पसेट से सिचाई करने गया था पानी भरी नाली मे फिसल कर गिर गया।
काफी देर तक वह वहां पड़ा रहा। मुंह से कोई आवाज नहीं निकली और पानी में दम घुटने से उसकी मौत हो गई। मौके पर कोई मौजूद न होने से उसे बचाया नही जा सका।
जब तक लोग जानने पाये तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। लवकुश की पत्नी के अलावा उसकी एक 7 साल की बेटी और 4 साल का एक बेटा भी है। पिता की मौत पर दोनों मासूमों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर पूरा परिवार शौक में डूबा है।