फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू और नाती से मिलने लखनऊ गया था परिवार, चोरों ने खाली घर देख  20 लाख का माल किया पार

Sat, 18 Jan 2020 10:32 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव गंजमुरादाबाद बेहटामुजाबर थानाक्षेत्र के गांव बेहटामुजाबर में बंद घर को चोरों ने खंगाला और एक लाख की नगदी समेत 20 लाख के आभूषण उठा ले गए। शाम को परिवार के लोग घर पहुंचे तो घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की और अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। 
विज्ञापन


बेहटामुजाबर गांव में वृद्धा कुसमा देवी पत्नी दिवंगत आनंद सिंह के बेटे की लगभग चार साल पहले मौत हो गई थी। वृद्धा की बहू और नाती लखनऊ के मोहल्ला आशियाना में रहते हैं। कुसमा गांव में बने दो मंजिला मकान में रहती है। 13 जनवरी को वृद्धा बहू और नाती से मिलने लखनऊ गई थी। घर में ताला लगा था।

 

शनिवार शाम को जब घर पहुंची तो कमरे का ताला टूटा मिला। यह देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। अंदर जाकर देखा तो तिजोरी का भी ताला टूटा था। उसने तिजोरी देखी तो उसमें रखी एक लाख की नगदी, हार, चार कंगन, जंजीर, हाथ फूल, 24 तोले की सोने की कमर पेटी, चांदी के नारियल व सुपारी सहित 20 लाख का माल गायब मिला।

वृद्धा ने मामले की जानकारी बेहटामुजाबर पुलिस को दी। तुरंत एसओ राघवन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। कुछ देर बाद डाग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। हालांकि जांच में पुलिस को चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ राघवन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की गई है। जल्द ही चोरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। 

 
विज्ञापन

गांव में 40 बीघा है खेती
कुसमा देवी के नाम गांव में ही 40 बीघा खेती है। गांव में ही दो मंजिला मकान बना है। खेती के सहारे ही परिवार का भरणपोषण होता है। कुसमा देवी ने बताया कि जो सोने, चांदी के आभूषण चोरी हुए हैं, वह उसके पैतृक थे। 

ब्रेन हैमरेज से चार साल पहले हुई थी बेटे की मौत
कुसमा देवी के बेटे दीपक सिंह की ब्रेन हैमरेज से चार साल पहले मौत हो गई थी। उसके बाद उसकी बहू नाती को लेकर लखनऊ में रहने लगी थी। वह गांव में बने मकान में रहकर खेती बाड़ी देखती हैं। पांच दिन पहले वह नाती से मिलने लखनऊ गई थीं। सूना घर पाकर चोरों ने लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। 

दोनाली बंदूक के एक दर्जन कारतूस भी उठा ले गए चोर
वृद्धा कुसमा के घर में रखी दोनाली बंदूक के एक दर्जन कारतूस भी चोर उठा ले गए। कुसमा ने बताया कि चोर दीवार के सहारे उनके घर की दूसरी मंजिल पर जा पहुंचे और एक कमरे का पहले ताला तोड़ा और बाद में उसमें रखी तिजोरी का भी ताला काट डाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें