फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। चकेरी के रहने वाले हर्षित उर्फ छोटू यादव (32) का शव महाराजपुर में कुएं में मिलने के मामले में परिजन ने हत्या का आरोप लगा आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे लेकर चकेरी मोड़ पर पहुंचे। शव को यहां रखकर हांगामा किया। पुलिस ने परिजन को समझा-बुझाकर शांत कराया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित किया गया।
विज्ञापन


चकेरी मोड़ निवासी हर्षित मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी अनीता देवी, बेटे राघव और गौरव हैं। बड़े भाई जय ने बताया कि दिवाली के अगले दिन हर्षित काम पर जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद नहीं लौटा। दस नवंबर को चकेरी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 15 नवंबर को हर्षित का शव महाराजपुर के रूमा में कुएं में पड़ा मिला था। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



किरायेदारी को लेकर चल रहा था विवाद

मृतक की बहन अंजलि और शीनू ने बताया कि उनके मकान में किराये पर मेडिकल स्टोर संचालित है। आरोप है कि अगस्त में किरायेदारी का एग्रीमेंट खत्म होने के बावजूद दुकानदार ने दुकान खाली नहीं की। इसको लेकर करीब एक महीने से उनका किरायेदार से विवाद चल रहा था। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें