कानपुर। गुजैनी निवासी लाली गौतम ने पुलिस को बताया कि उनका भाई विष्णु गौतम (45) अविवाहित था और टीबी से ग्रसित था। आरोप है भाई को मकान बेचने के बाद 3.6 लाख रुपये मिले थे जिसके लालच में इलाके की एक महिला उसे छह साल से उसे अपने पास रखे थी। दो दिन पहले विष्णु की तबीयत बिगड़ने पर उस महिला ने मुरारीलाल चेस्ट हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर गोविंदनगर रिकेश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में मौत के बाद परिजन शव लेकर उस महिला के घर पहुंचे। शव को बाहर रखकर हंगामा किया। विष्णु के रुपये हड़पने का आरोप लगाया। परिजनों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। महिला ने अंतिम संस्कार आदि के लिए खर्च देने पर सहमति जताई है। (संवाद)