फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etawah: आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, नेशनल हाईवे किया जाम…पुलिस ने फटकारी लाठियां, जानें मामला

Thu, 20 Jun 2024 02:54 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

Etawah News: फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में किशोरी के जान देने के मामले में 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तार अब तक नहीं हो सकी है। इसको लेकर आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस परिजनों और ग्रामीणों को समझने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों ने लगाया जाम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले में आत्महत्या के लिए उकसाने पर किशोरी के जान देने के मामले में 10 बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज परिजनों का बुधवार को आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने आईटीआई चौराहे के पास कानपुर आगरा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन

करीब दो घंटे से हाईवे जाम होने पर वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर पहुंचे अधिकारी परिजनों को समझने के प्रयास में लगे हैं।  इसी दौरान कानपुर-आगरा हाईवे पर टैक्ट्रर-टाला वाला गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान आक्रोशित भीड़ ने उसे पीटने का प्रयास किया।
इस पर पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को भगाया। बता दें कि 10 जून को आशा देवी निवासी नारायण अड्डा न्यू कॉलोनी सती मंदिर ने फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि वह किराए के मकान में 14 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी।

विज्ञापन

शव जमीन पर पड़ा था, हाथ पर चोट के निशान थे
वह जीवन यापन के लिए इकदिल में आयुर्वेदी का काम करती थी। वह नौ जून को दुकान चली गई। कुछ घंटे बाद मकान मालिक ने बेटी के फंदा लगाकर जान देने की जानकारी दी थी। घर पहुंचने पर बेटी का शव जमीन पर पड़ा मिला था। उसके हाथ पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन



लगभग दो घंटे से हाईवे जाम है

आशा देवी ने बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 10 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने नाराज परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया। लगभग दो घंटे से हाईवे जाम है। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही एसडीएम सदर विक्रम राघव, सीओ सिटी अमित सिंह लोगों को समझने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें