फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार से युवती ने की लव मैरिज, मौसा ने देखा तो किया जान से मारने का प्रयास, दोनो ऐसे बच कर निकले

Fri, 24 May 2019 06:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
प्रेमी युगल
विज्ञापन
मूल रूप से औरैया निवासी एक युवती (कानपुर के बीएनडी कॉलेज की छात्रा) ने अपने मौसा और दो साथियों पर मारपीट, अपहरण का प्रयास के आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। युवती ने बताया कि उसने एक रिश्तेदार से प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उसके मायके वाले उन दोनों (पति-पत्नी) को जान से मारना चाहते हैं। वहीं, मौसा बदनीयती रखता है। बीएनडी की इस छात्रा ने बताया कि मामले में पुलिस से न्याय न मिलने पर उन्होंने हाईकोर्ट की शरण ली थी।

जहां से कोर्ट ने पुलिस अधिकारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। लेकिन पुलिस लापरवाही बरत रही थी। बताया कि 22 मार्च को वह स्कूल से परीक्षा देकर पति के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी मौसा विमल पांडेय और उनके साथी दयानिधि व रामजी त्रिपाठी ने छावनी क्षेत्र में कार से ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकी।
विज्ञापन


इसके बाद उनके पति को पीटा। वहीं, कार से उसका अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर जमा भीड़ को देख वे हमें छोड़कर भाग निकले। चकेरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें