फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Dehat: परिवार पर धारदार हथियार से हमला, बच्ची की मौत और छह घायल, आरोपी गिरफ्तार…जांच में जुटी पुलिस

Tue, 23 Jul 2024 09:04 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Dehat News: भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में देर रात एक युवक ने अपने परिवार पर ही धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरी गांव में एक युवक ने घर में सो रहे अपने परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छह साल की मासूम की मौत हो गई, जबकि पत्नी, भाई समेत छह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आरोपी हमलावार को औरैया से पकड़ा गया है।

विज्ञापन

पिपरी निवासी सुंदर प्रताप सिंह की शादी मंगलपुर थाना क्षेत्र के कंचौसी मुनियापुर निवासी पूजा के साथ हुई थी। सुंदर प्रताप की मौत के बाद  पूजा ने औरैया के मुरलीपुर निवासी दीपू से शादी कर ली। पूजा पहले पति के दो बेटे आयुष और सूर्यांश के साथ गांव में ही रह रही है। बगल में देवर महेंद्र कुमार अपने परिवार के साथ रहता है।  रात दो बजे दीपू ने पहले पत्नी पूजा, आयुष व सूर्यांश पर बांका से हमला कर घायल कर दिया।
इसके बाद वह महेंद्र के घर में उतर गया। जहां सोते समय महेंद्र उसकी पत्नी बीना, बेटा उमंग व छह वर्षीय बेटी काव्या को घायल कर दिया। काव्या की मौके पर मौत हो गई। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोस की बृजेश कुमारी के शोर मचाने पर गांव के लोग दौड़ पड़े। इससे आरोपी दीपू भाग निकला। सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के सही कारणों की जांच में जुटी पुलिस
कुछ देर बाद पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ संजय सिंह, कोतवाल अंजन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। घायलों को इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। एसपी ने बताया कि हमलावर दीपू को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें