अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने पर राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद ने बालिका विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों के अभिलेखों की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं। 26 जून तक जांच कर डीसी बालिका शिक्षा और बीएसए के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ रिपोर्ट मांगी है।
जिले में पांच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय हैं। अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने पर राज्य परियोजना निदेशक ने बीएसए को बा विद्यालयों के शिक्षकों, लेखाकार व कर्मचारियों के हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के अंकपत्र, प्रमाण पत्र, स्नातक अंकपत्र, प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र, टीईटी उत्तीर्ण अंकपत्र व प्रमाण पत्र, मूल निवास, आधार कार्ड की दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।
आधार कार्ड में अंकित नाम व पते का अभिलेखों से जरूर मिलान किया जाए। यह जांच 26 जून तक पूरी कर डीसी बालिका शिक्षा और बीएसए के संयुक्त हस्ताक्षर के साथ रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।