फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 हजार में दुल्हन खरीदकर शादी करने की फैली बात, दंपत्ति को पकड़ लाई पुलिस

Sun, 09 Jul 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

-दुल्हन ने बेचे जाने का किया विरोध 
-पुलिस ने दंपति को थाने में लाकर दर्ज किए बयान 
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ये घटना तब सामने आई जब मीडिया में इस शादी के बारे में खबरें चली। लड़की खुद को बालिग बताती रही लेकिन मीडिया में दुल्हन खरीद कर शादी करने की खबरें धड़ल्ले से परोसी गई। फिर क्या था पुलिस दंपत्ति को उठा लाई थाने,,,  
विज्ञापन

डेमो
उत्तर प्रदेश के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के बांकी गांव निवासी सुरेश वर्मा की शादी गाजीपुर निवासी काजल के साथ हुई है, लेकिन शादी के दौरान दुल्हन काजल के परिजनों के मौजूद न रहने के कारण उसे खरीदकर शादी करने की चर्चा पूरे क्षेत्र में फैल गई। 

 

डेमो
जिसे मीडिया कर्मियों ने प्रकाशित किया। इन्हीं खबरों का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बांकी गांव पहुंचकर नवदंपति सुरेश वर्मा व उसकी पत्नी काजल के साथ उसके पिता दीनदयाल को पकड़ लिया और थाने ले लाई। इसके बाद पुलिस ने दोनों से सवाल-जवाब शुरु कर दिए। पूछताछ में चौकाने वाली बात पता चली। 
 

डेमो
एसओ महेंद्र कुमार वर्मा को काजल ने बताया कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से दूल्हे का चयन कर विवाह किया है। उसे किसी ने नहीं बेचा है। शादी कराने में उसकी बहन ममता व जीजा छोटेलाल ने सहयोग किया है।

डेमो
काजल ने खरीद फरोख्त की बात से इंकार किया है। पुलिस ने नवदंपति के बयान दर्ज करने के बाद गांव भेज दिया। वहीं सुरेश के पिता दीनदयाल वर्मा बहू को खरीदकर लाने की बात से पहले ही इंकार कर चुके हैं। सिर्फ दुल्हन के परिजनों के मौजूद न रहने से यह चर्चा बन गई।

 
विज्ञापन

इस लड़की को खरीदकर शादी कराने की चर्चा, इन्ही के बेटे से लड़की की शादी कराई गई।
मामले में ये खबर चली थी
- रिटायर्ड वन दरोगा दीनदयाल के बेटे सुरेश कुमार की शादी नहीं हो पा रही थी। उन्होंने अपने रिश्तेदार से एक दुल्हन के इंतजाम करने को कहा था।
- दिल्ली में रहने वाले इनके रिश्तेदार रामकुमार ने अपने साथ काम करने वाली ममता नाम की महिला से इसकी चर्चा की। इसके बाद ममता अपनी बहन काजल को हमीरपुर लेकर पहुंची और 9 हजार रुपए में उसे सुरेश को सौंप दिया।
- बेटे का रिश्ता कहीं तय नहीं हो पा रहा था, इसलिए दूर-दराज से लड़की लानी पड़ी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें