फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: नकली गुटका फैक्टरी का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार, लॉकडाउन में लाखों का माल बेच डाला

Wed, 26 May 2021 09:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच कर बताया कि नकली गुटका बनाने में घटिया केमिकल, तंबाकू, सड़ी सुपाड़ी के साथ ही चाइनीज कत्थे का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद सभी केमिकल का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में स्वाट टीम ने गोविंद नगर पुलिस के साथ मिलकर बुधवार की सुबह ब्रांडेड कंपनियों का नकली गुटका बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ दिया। पुलिस ने गुटका बनाने वाली मशीन, भारी मात्रा में कच्चा व तैयार माल भी बरामद किया है। मौके से मकान मालिक के बेटे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अमित तोमर ने बताया कि गोविंद नगर थाना क्षेत्र के महादेव नगर बस्ती में अनुज मिश्रा के मकान में मूसा नगर निवासी गोरेलाल साहू और मछरिया के रहने वाले कमल प्रजापति व मशीन आपरेटर रिंकू सविता नकली गुटका फैक्टरी चला रहे थे।

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने जांच कर बताया कि नकली गुटका बनाने में घटिया केमिकल, तंबाकू, सड़ी सुपाड़ी के साथ ही चाइनीज कत्थे का इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद सभी केमिकल का नमूना लेकर जांच के लिए लैब भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार बरामद नकली गुटका बहुत घातक है।
विज्ञापन


चाइनीज कत्था तो और भी खतरनाक है। कत्थे के नाम पर सिर्फ केमिकल होता है। इसे खाने से कैंसर के साथ ही कई बीमारियां होने की संभावना है। फैक्टरी के ऊपर पहली मंजिल पर मकान मालिक परिवार संग रहता है। जांच में उसकी भूमिका संदिग्ध लग रही है। इसलिए उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

24 घंटे कर रहे थे उत्पादन, प्रदेश भर में थी सप्लाई
पुलिस ने जांच के दौरान गोदाम से एसएनके, राजश्री, कमला पसंद, विमल, निशा, गुबार, ओके जैसे ब्रांड का नकली तैयार गुटका बरामद किया। पुलिस के अनुमान के अनुसार बरामद माल की कीमत करीब 50 लाख रुपये है। पुलिस के अनुसार शातिरों ने लॉकडाउन में ब्रांडेड कंपनियों का माल बता कर दुकानदारों को ब्लैक कर करोड़ों रुपये की काली कमाई की है। पूछताछ में फैक्टरी संचालक गोरेलाल साहू ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान 24 घंटे फैक्ट्री में नकली गुटखे का उत्पादन होता था। कानपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में नकली गुटखे की सप्लाई की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें