फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तुलसी नगर में पहुंची फर्जी जीआईएस सर्वे की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तुलसी नगर में जीआईएस सर्वे के नाम पर वसूली के लिए पहुंची टीम लोगों के पूछताछ करने पर भाग निकली। सूचना पर नगर निगम के अधिकारी ने कर्मचारियों को फर्जी टीम का पता लगाने के लिए कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम जोन छह के अंतर्गत वार्ड 14 के तुलसीनगर में गुरुवार दोपहर तीन लोग पहुंचे। उन्होंने खुद को नगर निगम की जीआईएस सर्वे टीम का सदस्य बताया। सभी दुर्गेश वर्मा और गिरिजेश श्रीवास्तव के घर पहुंचे। उन्होंने सर्वे में हाउस टैक्स बढ़ने की बात कही और रुपयों की मांग की। कुछ स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने अधिकारियों को सूचना दी तब पता चला कि निगम की ओर से कोई भी टीम सर्वे नहीं कर रही है। भनक लगते ही फर्जी टीम के लोग भाग निकले। कर अधीक्षक जयप्रकाश ने आशंका जताई कि पूर्व में जीआईएस सर्वे करने वाली कंपनी के ही कुछ कर्मचारी ऐसा कर रहे हैं। जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें