फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक में कार घुसने से दूल्हा दुल्हन समेत चार घायल

Sat, 25 May 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो संख्या 20
विज्ञापन

-प्रयागराज से मेरठ लौट रही थी बरात, मलाजनी गांव के पास हुआ हादसा
-झपकी आने से हादसा होने का अंदेशा
संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर (इटावा)। प्रयागराज से दुल्हन को विदा कराकर लौट रही बरात में दूल्हे की कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे में जा घुसी। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा होने की वजह बताई जा रही है।
मेरठ जिले के खरौली गांव निवासी मोनू (30) पुत्र रनपाल सिंह की शादी प्रयागराज की रहने वाली सन्नो (28) के साथ गुरुवार को शादी हुई। गुरुवार देर रात दुल्हन को विदा कराके बरात वापस लौट रही थी। जब वह नेशनल हाईवे पर स्थित मलाजनी गांव के पास पहुंचे तो आगे चल हरे ट्रक में दूल्हे की कार पीछे से घुस गई।
विज्ञापन

टक्कर के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग गया। इसमें दूल्हा मोनू, उसकी नवविवाहित पत्नी सन्नो, दुल्हे की चाची मुन्नी देवी (65) पत्नी रामपाल सिंह, चचेरा भाई सतीश (45) पुत्र कालीचरन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कार में फंसे लोगों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां दूल्हा मोनू और सतीश की गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टर ने सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें