फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वाहन की टक्कर से फैक्टरी कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुखरायां। भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मावर के पास बुधवार शाम पांच बजे के करीब बाइक सवार फैक्टरी कर्मी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया। मेडिकल कॉलेज लाने पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन




भोगनीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर निवासी पुष्पेंद्र (23) पुत्र छेदा सिंह जैनपुर की एक पेपर मिल में काम करते थे। बुधवार को किसी काम से वह अकबरपुर की ओर आ रहे थे। मावर के पास पहुंचने पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर उन्हें देवीपुर सीएचसी ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। यहां लाने पर डॉ. निशांत पाठक ने पुष्पेंद्र को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर मां सत्यवती, भाई हर्ष, गोलू, बहन राधा, नंदनी बिलखती रहीं। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें