फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से हुई दोस्ती, दिल्ली से युवक पहुंचा फर्रुखाबाद युवती के घर, करने लगा अश्लील हरकतें

Sun, 02 Feb 2020 07:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद एक युवक दिल्ली से युवती से मिलने फतेहगढ़ स्थित उसके घर पहुंच गया। वहां युवती के परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ अश्लील हरकत करने का मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया।
विज्ञापन


जनपद शाहजहांपुर थाना अल्लाहगंज के गांव गौरा निवासी आकाश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। लगभग एक वर्ष पहले फेसबुक से उसकी दोस्ती फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती से हो गई। वह फेसबुक मैसेंजर पर युवती से चैटिंग करता रहा।

दोनों ने अपने घर का पता भी साझा कर दिया। इस पर आकाश दिल्ली से युवती से मिलने शनिवार रात उसके घर पहुंच गया। युवती के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस आकाश को पकड़कर कोतवाली ले आई।
विज्ञापन


जानकारी पर आकाश के माता पिता व भाई रविवार सुबह कोतवाली पहुंचे। महिला दरोगा ललिता ने आकाश के खिलाफ रविवार को भोलेपुर में महिलाओं व युवतियों को देखकर अश्लील गाना गाने में मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया। प्रभारी कोतवाल जितेंद्र चौधरी ने बताया कि युवती के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें