फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 दर्दनाक हादसे: यूपी से जर्मनी तक लोगों को रुलाया, आज भी झकझोरती है लेफ्टिनेंट की मौत

Tue, 25 Dec 2018 09:05 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 20
डेमो पिक
वक्त बीतता चला जाता है और हमें पता भी नहीं चलता। बीते वक्त से अगर कुछ रह जाता है तो वो हैं यादें...लेकिन कुछ यादें ऐसी होती हैं जिन्हें चाहकर भी याद करने का मन नहीं करता। लेकिन बीते हुए समय के कदमों के निशां आने वाले कल में याद आते हैं। साल 2018 की कुछ ऐसी ही यादें हैं जिन्होंने उस दौर में लोगों को रुला दिया था। लोग एक्सप्रेस-वे को डेथ-वे कहकर पुकारने लगे थे। इसी एक्सप्रेस-वे पर लेफ्टिनेंट की दर्दनाक मौत ने लोगों के होश उड़ा दिये थे। आज भी ये तस्वीरें देखकर लोग रोने लगते हैं।
विज्ञापन

2 of 20
डेमो पिक
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह काेहरे ने बरपाया था कहर। घने कोहरे के कारण इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत काफी संख्या में वाहन टकरा गए थे। एक के बाद एक कई वाहन टकराने की खबर सुनकर लोगों का हुजूम लग गया था।
विज्ञापन

3 of 20
डेमो पिक
हादसे में कई लोग घायल हुए थे।

4 of 20
डेमो पिक
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र स्थित आगरा एक्सप्रेस वे की हवाई पट्टी पर भिड़ी थीं कई कार।
विज्ञापन

5 of 20
डेमो पिक
इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

6 of 20
डेमो पिक
यहां कार सवार फीरोजाबाद के नगला खांगर निवासी दीपक खंडेलवाल (28) पुत्र दिनेश सिंह और उनके साले अरांव थाने के बैजुआ खास गांव के सुमित (27) पुत्र सतीश गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन

7 of 20
डेमो पिक
कार में साथ रहे इटावा जिले के सदर कोतवाली निवासी सुमित के मौसेरे भाई ऋषभ (16) पुत्र सुधीर गुप्ता ने लखनऊ ट्रामा सेंटर में दम तोड़ दिया था। 

8 of 20
डेमो पिक
इस हादसे में लखनऊ के बुद्धेश्वर मोहल्ला निवासी धीरेंद्र सिंह जोकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में मैनेजर हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

9 of 20
डेमो पिक
इस दर्दनाक हादसे ने लोगों के होश उड़ा दिये थे। लोगों का हुजूम लगा था। 

10 of 20
डेमो पिक
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर उन्नाव बांगरमऊ के पास मंगलवार सुबह 5 बजे अचानक धुंध सी छा गई थी जिसकी वजह से गाड़ियां एक के बाद एक आपस में भिड़ना शुरू हो गई थीं। 

11 of 20
डेमो पिक
विजिबिलटी शून्य थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा था कि ऐसा हादसा उन्होंने केवल फिल्मों में ही देखा था।

12 of 20
डेमो पिक
काल बनकर आए कोहरे की वजह से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर गाड़ियां एक के बाद एक आपस में टकरा गई थीं।

13 of 20
डेमो पिक
12 जनवरी 2018ः कानपुर में बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के मकनपुर रौगांव से गुजरे लखनऊ-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा में चल रहे एक ट्रक में सामने से आ रही एक विदेशी पर्यटकों की कार जा टकराई थी। दुर्घटना में तीन रूसी और एक जर्मन पर्यटक घायल हो गया था।

14 of 20
डेमो पिक
26 जून 2018ः डिवाइडर से टकराई कार में आग लगने से लेफ्टिनेंट जिंदा जल गए थे। लेफ्टिनेंट की दर्दनाक मौत से इलाके ही नहीं सूबे में मातम का माहौल था।
 

15 of 20
डेमो पिक
दूसरी कार से आ रहे रिश्तेदारों ने जलती कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला था।

16 of 20
डेमो पिक
लेफ्टिनेंट परिवार के साथ फर्रुखाबाद में भागवत कथा से लौट रहे थे।  

17 of 20
डेमो पिक
12 जनवरी 2018ः लखनऊ-आगरा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर गलत दिशा में चल रहे एक ट्रक में सामने से आ रही एक विदेशी पर्यटकों की कार जा टकराई थी।

18 of 20
डेमो पिक
दुर्घटना में तीन रूस और एक जर्मन पर्यटक घायल हो गया था।

19 of 20
डेमो पिक
आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर काेहरे ने कहर बरपाया था।
विज्ञापन

20 of 20
डेमो पिक
काल बने कोहरे के कहर से कई कारें एक के बाद एक टकराती चली गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें