फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

Wed, 03 Dec 2014 02:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने तीन जोड़ी मेल एक्सप्रेस में एक-एक कोच बढ़ाए हैं। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के जनसंपर्क अधिकारी एसपी मिश्रा ने दी।
विज्ञापन

बताया कि लखनऊ-जबलपुर एक्सप्रेस में 4 दिसंबर को एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा। जबलपुर से वापसी में 5 दिसंबर को एक स्लीपर कोच लगेगा। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में एक स्लीपर कोच 4 दिसंबर को लगेगा।
वापसी में लोकमान्य तिलक टर्मिनस से एक स्लीपर कोच 6 दिसंबर को लगेगा। गोरखपुर से अनवरगंज चौरी चौरा एक्सप्रेस में 2 दिसंबर को एक स्लीपर कोच लगाकर रवाना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जबकि अनवरगंज से वापसी में 3 दिसंबर को एक स्लीपर कोच लगाया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें