फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: माध्यमिक स्कूलों में हर शनिवार लगेगी अतिरिक्त कक्षा, होगी प्रतिभा की परख

Wed, 08 Jul 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबद्ध माध्यमिक विद्यालयों में अब हर शनिवार को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिभा परख की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों की रचनात्मक, साहित्यिक, सांस्कृतिक और नेतृत्व क्षमता को भी निखारने पर विशेष जोर देते हुए गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय, सहायता प्राप्त और माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं। नई कार्ययोजना के अनुसार विद्यालयों में माह के प्रथम शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें नृत्य, गीत, चित्रकला, रंगोली सहित विभिन्न गतिविधियां शामिल रहेंगी। दूसरे शनिवार को विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की शारीरिक दक्षता और टीम भावना को बढ़ावा दिया जाएगा। तीसरे शनिवार को निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, सुलेख और अन्य साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
वहीं, चौथे शनिवार को किशोर संसद, सांस्कृतिक व प्रयोगात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अभिव्यक्ति कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास किया जाएगा। डीआईओएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की इस नई पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रखकर उनके व्यक्तित्व के बहुआयामी विकास को बढ़ावा देना है। इससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए अधिक सक्षम और आत्मविश्वासी बन सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें