फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में अचानक लोग चिल्लाने लगे बम-बम तो मच गया कोहराम, पुलिस के उड़ गए होश

Tue, 12 Feb 2019 08:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
चित्रकूट जिले के स्टैंड कर्वी में एक रोडवेज बस से कोतवाली पुलिस ने बोरी में भरा विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। साथ ही पांच से 6 बंडल तार भी बरामद किए गए है। रखी गई सामग्री भरतकूप कस्बे से रखी गई है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पहाड़ के पत्थर तोड़ने का विस्फोटक हो सकता है। 
विज्ञापन


मंगलवार को उरई से वाराणसी जा रही रोडवेज बस कर्वी बस स्टैंड में खड़ी होने पर चेकिंग के दौरान कोतवाल अनिल सिंह, ने बस में विस्फोटक पदार्थ बरामद किया। जिसमें पांच से छह तार के बंडल भी बरामद हुए हैं।

बस कंडक्टर ने बताया कि हाईवे पर भरतकूप कस्बे से बोरी को बस में रखा गया था और रखने वाले ने शिवराजपुर प्रयागराज में उतरने को कहा था। इस जानकारी के बाद कोतवाल अनिल सिंह, टीएसआई योगेश कुमार सहित पुलिस टीमें जांच में जुट गई हैं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यह पदार्थ पत्थर तोड़ने का ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें