फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिस्कुट फैक्ट्री में विस्फोट, 3 मरे  

Tue, 20 Sep 2016 12:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
उन्नाव में दही चौकी के पास एक बिस्कुट फैक्ट्री में हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल गया। विस्फोट में 3 मजदूरों के मारे जाने की खबर मिली है। 'कोसा इंटरनेशनल' नामक फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है। फैक्ट्री में कुत्तों के बिस्कुट बनाए जाते थे। शुरुआती तौर बताया जा रहा है कि लापरवाही के चलते यह विस्फोट हुआ है।   
विज्ञापन
विस्फोट से संबंधित जानकारी मिली है कि फैक्ट्री में पहले एक सिलेंडर में धमाका हुआ, इसके बाद पास ही लगे दूसरे सिलेंडर से तेजी से गैस रिसाव होने लगा। इसके तुरंत बाद दूसरा धमाका हुआ। मजदूर धमाका स्थल के नजदीक ही काम कर रहे थे।   विस्फोट इतना जोरदार था कि पास की दीवार भी ढह गई। मरने वाले मजदूरों के नाम सुनील यादव (32),  भगत सिंह(25) व विनोद कुमार(28) हैं। इनमें से दो भगत सिंह और विनोद कुमार कानपुर के रहने वाले थे जबकि सुनिल यादव फतेहपुर थाना क्षेत्र बरहान के रहने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें