फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: इमरजेंसी में मिली एक्सपायरी दवा, जननी सुरक्षा वार्ड में बैठा मिला कुत्ता

Fri, 05 Sep 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
फोटो-22- जेएसवाई वार्ड में बैठा कुत्ता पास में खड़े डिप्टी सीएमआे डाॅ. आदित्य सचना। संवाद
विज्ञापन
राजपुर। नगर की पीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं को जांचने के लिए गुरुवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. आदित्य सचान ने निरीक्षण किया। उन्हें इमरजेंसी में एक्सपायरी दवा मिला। साथ ही जननी सुरक्षा वार्ड में कुत्ता बैठा मिला। खामियों ने नाराजगी जताते हुए रिपोर्ट सीएमओ को भेजी है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने पीएचसी राजपुर पहुंच कर स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जांची। परिसर में गंदगी मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद वह इमरजेंसी पहुंचे। यहां पर उन्हें अत्यधिक खून रोकने वाली जीवन रक्षक दवा विटामिन-के की एक्सपायरी दवाएं रखी मिलीं। इमरजेंसी कक्ष के बेड पर चादरें तक नहीं मिलीं, शौचालय गंदगी से बजबजा रहे थे। स्टोर रूम में भी दवाएं व्यवस्थित तरीके से नहीं रखी थीं। फार्मासिस्ट स्टाॅक रजिस्टर तक नहीं दिखा सके। इसके अलावा जननी सुरक्षा वार्ड में कुत्ता बैठा मिला। ओपीडी रजिस्टर में बुखार पीड़ित सभी मरीजों को एक सामान दवाइयां लिखी गई थी। औषधि भंडारण कक्ष रजिस्टर में अंकित डीएनएस की 205 बोतलें कम मिली।
इसके अलावा एमॉक्सी स्टॉक रजिस्टर में 17500 थी, जबकि मौके पर 11200 मिली। इमरजेंसी वार्ड में एविल का इंजेक्शन दो माह का एक्सपायरी पाया गया। वहीं पीएचसी परिसर में रखा जनरेटर नदारद मिलने पर पीएचसी अधीक्षक समेत स्वास्थ्य कर्मी जनरेटर के बारे में जानकारी नहीं दे सके। डिप्टी सीएमओ जनरेटर नहीं मिलने पर एफआईआर लिखवाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान मरीज के तीमारदारों ने रात में अस्पताल में चिकित्सक नहीं रुकने की शिकायत की। जिस पर डिप्टी सीएमओ ने पीएचसी अधीक्षक डाॅ. अमित निरंजन को अस्पताल में निवास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

..................
लापरवाही की भेजी जा रही रिपोर्ट
राजपुर पीएचसी के निरीक्षण में कई खामियां निकल कर सामने आई हैं। इमरजेंसी में एक्सपायर दवाएं मिली हैं। इससे पीएचसी अधीक्षक की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में रिपोर्ट बनाकर सीएमओ को भेजी जा रही है। - डॉ. आदित्य सचान, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें