फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: चोरी के रुपयों से खरीदी महंगी बाइक व मोबाइल, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर।
विज्ञापन

बर्रा आठ में मार्केटिंग मैनेजर के घर से करीब 15 लाख का माल चोरी करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों को सोमवार तड़के पतरसा पुल के पास से पकड़ा गया। आरोपियों में बर्रा गांव निवासी प्रकाश गौतम, ईशू गौतम, रविदासपुरम का अभिषेक गौतम, गुजैनी निवासी अजय राजपूत शामिल हैं। आरोपियों ने चोरी की रकम से महंगे मोबाइल और करीब 1.5 लाख रुपये की पुरानी बाइक खरीदी।
बर्रा-8 निवासी सतीश पांडेय मार्केटिंग मैनेजर हैं। सतीश के अनुसार पिता दिनेश के साथ मां मीरा का चेकअप कराने 12 जनवरी को लखनऊ गए थे। घर पर ताला बंद था। एक फरवरी के बाद घर लौटे तो चोरी का पता चला। जेवर समेत करीब 15 लाख का माल उठा गायब मिला। गुजैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने जांच शुरू की।
विज्ञापन

डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चारों आरोपियों को पकड़ा गया है। वहीं एक आरोपी रॉबिन फरार है। आरोपियों के पास से 81 यूएस डॉलर और 15 दिरहम के साथ चोरी के गहने और नकदी बरामद की है।

डीसीपी ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मनाली घूमने चले गए। चोरी की रकम से 4.50 लाख वाली पुरानी स्पोर्ट्स बाइक 1.5 लाख रुपये और महंगे मोबाइल खरीदे थे। आरोपी प्रकाश पर सात, ईशू व अभिषेक पर तीन–तीन व अजय के खिलाफ एक मुकदमा दर्ज है। आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वह कई बार जेल जा चुके हैं। महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते हैं। इनके खिलाफ बर्रा, गुजैनी और हनुमंत विहार में मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


बाइक में लगवाए 13 हजार के स्टीकर
पकड़े गए आरोपी ईशू ने बताया कि उसे गाड़ियों का शौक है। उसने परिचित से पुरानी स्पोर्ट्स बाइक खरीदी थी। इसे और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उसमें 13 हजार रुपये के स्टीकर लगवाए थे। साथ ही लुक बदलने के लिए साइलेंसर भी बदलवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें