फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख 17 हजार में निपट गया प्रियंका गांधी का रोड शो, योगी की जनसभा में खर्च हुए 1.45 लाख

Wed, 24 Apr 2019 12:23 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कानपुर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के रोड शो में 21 सौ रुपये का भंगड़ा और पांच हजार रुपये का बैंड चला। उनके गले में सौ मालाएं डाली गईं। 25 किलो फूल बरसाए गए। रोड शो में पांच सौ पानी के पाउच बांटे गए। कुल एक लाख 17 हजार 632 रुपये का खर्च आया।
विज्ञापन


यह खर्च शहर क्षेत्र के प्रत्याशी श्रीप्रकाश जायसवाल और अकबरपुर प्रत्याशी राजाराम पाल के खाते में आधा-आधा जोड़ा जा रहा है। 19 अप्रैल को दोनों सीटों पर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रियंका गांधी ने रोड शो किया था।  कांग्रेस और सहायक व्यय प्रेक्षकों ने रोड शो के खर्च का मिलान कर लिया है।

 
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ की शहर में हुई जनसभा पर एक लाख 45 हजार पांच सौ रुपये का खर्च आया

जनसभा को संबोधित करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
रोड शो में 75 गुलाब की मालाएं तीस रुपये प्रति के हिसाब से खर्च जोड़ा है। 15 गेंदा की माला 15 रुपये प्रति और 10 गुलदाउदी की माला 35 रुपये प्रति के हिसाब खरीदी गईं। रोड शो में 26 गाड़ियों का काफिला रहा। 2250 रुपये के 25 किलो फूल रोड शो पर बरसाए गए। पांच हजार रुपये का एक बैंड भी शो में शामिल रहा।

शो में शामिल एक हजार लोग टोपी और ढाई सौ लोग गले में पट्टा डाले थे। टोपी की कीमत एक हजार रुपये और पट्टे की कीमत 1250 रुपये जोड़ी गई है। मुख्य कोषाधिकारी यशवंत सिंह ने बताया कि प्रियंका गांधी के रोड शो पर एक लाख 17 हजार 632 रुपये का खर्च हुआ। इसका मिलान कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शहर में हुई जनसभा पर एक लाख 45 हजार पांच सौ रुपये का खर्च आया है। मुख्यमंत्री ने शहर सीट से भाजपा प्रत्याशी सत्यदेव पचौरी के पक्ष में शास्त्री नगर में जनसभा की थी। मुख्य कोषाधिकारी ने बताया कि अभी प्रत्याशी ने जनसभा में एकमुश्त खर्च रकम ही बताई है। अलग-अलग मद में खर्च जल्द देने को कहा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें