निष्कासित कांग्रेसियों ने खोला प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासन झेल रहे कांग्रेसियों ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्रा ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संविधान बचाओ आंदोलन चला रहे हैं, लेकिन उन्हें पार्टी के संविधान की ही जानकारी नहीं है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के सदस्यों को प्रदेश कमेटी को निकालने का अधिकार नहीं है। पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता होने के नाते पार्टी बचाओ अभियान जारी रहेगा। सोनिया गांधी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी गई है।