पीएम नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो गया। भाजपा के शीर्ष स्तर पर इसकी कवायद तेज है। मंत्रिमंडल में विस्तार से पहले सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया गया था।
आठ जुलाई को होने वाले मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर महानगर में भी चर्चा शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद देवेंद्र सिंह भोले को क्या मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
पचौरी को जिस समय उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री पद से हटाकर लोकसभा में भेजा गया था। उस समय से ही यह बात कही जाने लगी थी कि उन्हें केंद्र सरकार में जगह मिल सकती है। तब से लेकर अभी तक समय-समय पर इस संबंध में चर्चा चलती रहती है।
एक दिन पहले केंद्र से सभी सांसदों को दिल्ली बुलाया गया था। कहा गया था कि मंत्रिमंडल का विस्तार होना है इसलिए सभी सांसदों का रहना जरूरी है। कानपुर से ताल्लुक रखने वाली अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिलने की पूरी संभावना है लेकिन पचौरी और भोले को जगह मिलेगी इस पर अभी संशय है।