फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हिंदी पखवारा समापन समारोह पर लगी प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। हिंदी विधि प्रतिष्ठान और बार व लॉयर्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में दीवानी न्यायालय परिसर में हिंदी पखवारा समापन समारोह मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला जज सुदामा प्रसाद, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष इंदीवर वाजपेई, महामंत्री अमित सिंह व लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव ने किया।
विज्ञापन




कार्यक्रम में हिंदी लेखन की प्रतियों व हिंदी को बढ़ावा देने वाली कविताओं की प्रदर्शनी मुख्य आकर्षण रही। हिंदी में काम करने वाले न्यायिक कर्मचारियों व अधिवक्ताओं को पुरस्कृत भी किया गया। लॉयर्स एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बुद्ध प्रकाश ने डीएवी कॉलेज के हिंदी विभाग के प्रदीप कुमार को शॉल ओढ़ाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी व अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें