फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मंत्री नितिन अग्रवाल- विपक्षी दलों के झांसे में नहीं आएंगे व्यापारी, हर जनपद में होगा ऐसा सम्मेलन

Sun, 05 Feb 2023 09:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

उद्योग व्यापार संगठन के कार्यक्रम में आबकारी मंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी जिलों में व्यापारी सम्मेलन आयोजित होंगे। इस दौरान उन्होंने सपा पार्टी पर भी जमकर निशाना साधा।
 
विज्ञापन
व्यापारी सम्मेलन को संबोधित करते आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि विपक्ष के पास सरकार को घेरने का कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए अनर्गल प्रलाप लगाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग सभी विरोधियों के मंसूबों को समझता है और फिर 2024 में मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में सरकार बनाएगा।

विज्ञापन

वह रविवार को स्टेशन रोड स्थित गेस्ट हाउस में उद्योग व्यापार संगठन के तत्वावधान में आयोजित व्यापारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व सभी जनपदों में इस तरह के व्यापारी सम्मेलन आयोजित व्यापारियों को एकजुट किया जाएगा। 
सपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि व्यापारी अपना उत्पीड़न और सपा शासन का माफिया और गुंडाराज भूले नहीं है। अब कानून का राज है और व्यापारी सुरक्षित है। कांग्रेस पर तंज कसे, कहा कि राहुल गांधी देश को जोड़ने की बात कर रहे है, जबकि उनके पूर्वजों ने देश विभाजन का काम किया।

विज्ञापन

कश्मीर को अखंड भारत से अलग करने का काम किया है। इसके पूर्व सम्मेलन में सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, रामेंद्र सिंह बनाजी, महामंत्री ब्रजेश शुक्ला, नागेंद्र गुप्ता, अनूप गर्ग, संजय सांवला, सुनील शिवहरे, शांतिभूषण, अमित शुक्ला ने भी विचार रखे।
विज्ञापन

42 करोड़ राजस्व का लक्ष्य
पत्रकारों से बातचीत में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में उनके विभाग ने 42 करोड़ राजस्व का लक्ष्य रखा है। इसके लिए छह चरणों में अभियान चलाया जा रहा है। पांच चरण पूरे हो चुके हैं। छठे चरण में राजस्व पूरा कर लिया जाएगा। कच्ची और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें