फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन शिव मंदिर की 'खुदाई में निकला खजाना', मजदूरों के पास से सोने के सिक्के-आभूषण बरामद

Fri, 20 Apr 2018 12:35 PM IST
अनुराग दीक्षित, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के कानपुर में गुरुवार तड़के एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के महाराजपुर के प्राचीन गंगाघाट पर मंदिर में खुदाई के दौरान खजाना निकला है। खुदाई करने वाले मजदूरों में खजाने के बटवारे को लेकर झगड़ा हुआ इसी बीच किसी ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मजदूरों को गिरफ्तार कर कुछ सोने के सिक्के बरामद कर लिए हैं। 
विज्ञापन


कानपुर सरसौल महाराजपुर के प्राचीन गंगाघाट नजफगढ (विपौसी) में बुधवार रात मजदूरों को प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार के दौरान सोने के सिक्के और आभूषण मिले। बटवारे के दौरान हुए विवाद जमीन में गड़ा खजाना मिलने का खुलासा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। सिक्के किस जमाने के हैं इसकी जांच के लिए पुरातत्व विभाग से मदद मांगी गई है।  वहीं पुलिस का यह भी कहना है कि मंदिर के आसपास खुदाई भी कराई जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें